तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकास खंड अंतर्गत गुमगराकला में मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह देव , मंत्री प्रतिनिधी रणविजय सिंह देव, वीरेन्द्र सिंह देव के गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाकुरा और कंद्रई मध्य किया गया मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से ही लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है। खेल से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।खेल प्रतियोगिता भी रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। स्पर्धा में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने ग्राम और क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक फहरायें यही कामना की विलुप्त हो रही है
खेल को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है आज कल कम ही लोग ऎसे खेल खेलते है खेल आयोजन समिति एवं सभी खिलाड़ी को बहुत बहुत बधाई ऐसे ही क्षेत्रीय खेल को निखारने की जरूरत है आगे सबोंधन में सरपंच लोखनाथ उर्रे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव के बाद भी कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से अच्छा प्रदर्शन किया इसी प्रकार आयोजन प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों ने भी संबोधित किया इस प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार सिल्ड और उपविजेता को 11 हजार सिल्ड से सम्मानित किया जाएगा तथा वहीं खेल का संचालन (पी.टी .आई.) उमेश तिर्की के द्वारा तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव विगन राम ,सोनाखंड सिंह ,सुनील कुमार सिंह मरकाम,रविसिंह पैकरा ज्ञान प्रसाद यादव, कपिल देव, गौरी साहू,पीलाराम,फेकू,शिवरतन,जयनंदन,गौरी शंकर ,ईस्वर,मुरारी,सुखदेव,राजेन्द्र,मुंशी राम सूरत, कलेश्वर,कपूर, अमीर,रोहितनवल ,सुंदर,अनिल ,बिहारी नेतामअमर,गुरूसिंह,विजय प्रताप, प्रेम प्रताप, राम कुमार, विक्रम,जगदीश, सुदामा, आर के सुक्ला, उमेश, माधव कुशवाहा ,तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता ,सराफत अली, शैलेन्द्र गुप्ता , रमेश जयसवाल ,इरशाद खान ,जगरोपन यादव जिला महामंत्री,अमित बारी पार्षद सुजीत गुप्ता, तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रसाद के द्वारा किया गया|
as


+ There are no comments
Add yours