तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के पंचायती राज संस्थान के महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्यरत ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और स्वच्छताग्राहियों का आनलाइन प्रषिक्षण 4 फरवरी से आयोजित किया जा । इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राज्य से प्राप्त निर्देषों के अनुसार स्वच्छ भारत मिषन के अगले चरण में ओडीएफ प्लस की संकल्पना पर प्रषिक्षण संस्थान निमोरा द्वारा आनलाइन प्रषिक्षण दिया जाना है। इसके लिए समय सारणी तय कर दी गई है। आनलाइन प्रषिक्षण में प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायत के प्रतिभागी भाग लेंगे। ओडीएफ प्लस की ओर आगे बढ़ने की संकल्पना पर आयोजित होने वाले इस प्रषिक्षण में संबंधितों को उपस्थित करने के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को गत दिवस पत्र जारी कर दिया गया है।
स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत गांवों की स्वछता के साथ ठोस एवं तरल अपषिष्ट प्रबंधन के लिए भी निरंतर कार्य जारी है। यह एक सतत प्रक्रिया है जिसे जनसहयोग से और बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने प्रषिक्षण की समय सारणी के बारे मे अवगत कराते हुए कहा कि 4 फरवरी से आयोजित हो रहा यह आनलाइन प्रषिक्षण 10 जून तक निरंतर चलेगा। राज्य से प्राप्त तिथियों के अनुसार 4 फरवरी, 18 मार्च, 8 अप्रेल, 13 मई और 27 मई को बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और स्वच्छताग्राहियों का प्रषिक्षण होगा। इसी तरह 11 फरवरी, 25 मार्च, 06 मई और 10 जून को खड़गंवा के प्रतिभागियों का, 4 मार्च, 13 अप्रेल, 29 अप्रेल और 3 जून को भरतपुर जनपद के प्रतिभागियों का प्रषिक्षण होगा। मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभागियों का 25 फरवरी, 18 मार्च, 15 अप्रेल और 20 मई को तथा सोनहत के प्रतिभागियों का आनलाइन प्रषिक्षण 18 फरवरी और 22 अप्रेल को आयोजित होगा। उन्होने बताया कि इस प्रषिक्षण मंे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रतिभागियों को उपस्थित कराने के लिए स्वच्छ भारत मिषन की जनपद स्तरीय टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours