उपजेल मनेंद्रगढ़ में लायनेस क्लब ने किया वस्त्र वितरण ….400 वस्त्र व बिस्किट के पैकेट वितरित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने अपने जारी सेवा कार्यों मे नया आयाम जोड़ते हुए मनेंद्रगढ़ उप जेल के समस्त कैदियों हेतु लगभग 400 की संख्या में वस्त्र व बिस्किट के पैकेट वितरित किए । इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सेवा करना है आडंबर नहीं सेवा कार्यों की सतत यात्रा में इजाफा करते हुए कहा कि दुनिया में महत्व तो सबका होता है फर्क तो केवल समय और स्थान का होता है उन्होंने यह भी कहा हम तो अभी कुछ चले हैं कुछ बढे हैं लेकिन आखिरी इंसान तक पहुंचे नहीं है इस अवसर पर लायनेस क्लब की वरिष्ठ सदस्य नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि लायनेस द्वारा सदैव ही पीड़ित मानवता की सेवा के हेतु कार्य किए जाते रहे हैं आज जेल परिसर में भी वस्त्र वितरण करके पुनीत कार्य किया गया है हमें गांधीजी के आदर्शों पर चलना है पाप से घृणा करो पापी से नहीं बंदियों हेतु कैरम बोर्ड एवं शतरंज की व्यवस्था भी लायनेस द्वारा की जाएगी डिस्ट्रिक्ट सह सचिव अनीता फरमानिया ने कहा कि हम लायनेस सदैव अच्छे कार्य करने में पीछे नहीं रहते जब भी हमारी जरूरत होगी हम सदैव खड़े रहेंगे इसी अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनीष रैकवार ने कहा कि कम समय में लायनेस क्लब समर्पण द्वारा इतना वृहद कार्य किया जाना अत्यंत प्रशंसनीय है लायनेस क्लब द्वारा बीते समय में इसी वर्ष कई अनुकरणीय कार्य किए गए हैं उप जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा की लायनेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जेल बंदियों हेतु जो वस्त्र प्रदान किए हैं उनकी नितांत आवश्यकता थी इसके लिए उन्होंने लायनेस क्लब को धन्यवाद दिया ।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार साथी गुरमीत अरोडा ने भी लायनेस क्लब के इस कार्य की प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र अरोड़ा द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने उप जेल मनेंद्रगढ़ के समस्त स्टाफ एवं उपस्थित गणमान्य मीडिया कर्मी सहित इस आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए समस्त जनों का आभार व्यक्त किया आज के आयोजन में लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल डिस्ट्रिक्ट सह सचिव अनीता फरमानिया क्लब सचिव प्रतिभा अग्रवाल माइक्रो मेंबर प्रीति जायसवाल माइक्रो मेंबर बेबी मखीजा मंजू गोयल ज्योति मजूमदार, कविता सेठी, प्रीति अग्रवाल , श्वेता पोद्दार , कमलेश अरोड़ा, दीप कौर उपस्थिति रही इसके साथ ही उप जेल के समस्त स्टाफ ने भी इस कार्य हेतु अपना विशेष सहयोग दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours