तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जन घोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति,पदोन्नति,वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली व अनुकंपा नियुक्ति के मांगों को बजट सत्र में उठाने हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र के विधायको को 1से 13 फरवरी तक ज्ञापन सौंपा जाना है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व ब्लॉकध्जिला के पदाधिकारीगण कोरिया जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के तीनों विधायकों में सें बैकुंठपुर सें अंबिका सिंह देव , सोनहत-जनकपुर सें गुलाब कमरों , मनेन्द्रगढ़ सें ं.डां.विनय जायसवाल को ज्ञापन सौंपेगे। जिसमें जिले के ब्लॉक जिला पदाधिकारियों के साथ- साथ सभी शिक्षक साथीं मौजूद रहेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours