तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों के सर्मथन में कां्रगेस ने रविवार को जिले कई हिस्सो में चक्का जाम किया है। इस दौरान सैकडों की संख्या में कां्रगेसी सड़क पर उतरें । और नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, कां्रगेसियो ने सड़कों पर गाड़ियां रोका। इस दौरान मनेन्द्रगढ के ग्राम पंचायत घुटरा सलवा में ब्लाक कांग्रेस पार्टी ग्रामीण के आह्वान में रोड में चक्का जाम किया गया। जिसे क्षेत्र के समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीण किसान शामिल रहे। वही पर जनकपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस जनों का चक्का जाम प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर किसान आंदोलन के समर्थन में 12-3 बजे तक खरवत हाइवे पर चक्काजाम करने के दौरान बैकुन्ठपुर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव के साथ कां्रगेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, वरिश्ठ कां्रगेसी नेता मुख्तार अहमद, वेदान्ति तिवारी, ब्लाक कां्रगेस अध्यक्ष अजय सिंह, गणेष राजवाडे, बृजवासी तिवारी, प्रवीण बटटाचार्य आदि काफी संख्या के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता है उपस्थित रहे।
इससे पहले केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कोरिया जिले में किसानों की महापंचायत में चक्का जाम के फैसले को समर्थन देने का ऐलान किया गया था। खाप, किसान संगठनों, सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की बैठक में कहा गया था कि संयुक्त किसान मोर्चा के सर्मथन पर कां्रगेस ने 6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को जाम करने का निर्णय लिया था। जिले में 3 से 4 स्थानों पर चक्का जाम किया जाम लगाने के दौरान एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को रोका नहीं जाएगा।
पुलिस बल रहे तैनात
दूसरी ओर जिला प्रशासन ने का्रंग्रेस के इस ऐलान को देखते हुए पुलिस की पुलिस तैनात करने का निर्णय किया था। इसके बाद जिले के पुलिस कप्तान ने एडिषनल एस पी मुधिलिका सिंह के अलावा डीएपी धीरेन्द्र पटेल चरचा थाना व बैकुन्ठपुर थाना सहित यातायात विभाग के जवान मौके पर मौजूद रहे।
as



+ There are no comments
Add yours