तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
ग्रामीण के घर में सेंधमारी कर ₹24000 नगद की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया यह मामला थाना लखनपुर के ग्राम गोरता बाबू पारा की है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गतग्राम गोरता बाबू पारा मैं दिन शनिवार के दरमियानी रात में रामफल गोड़पिता बदन गोड़ उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम गोरता बाबू पारा बीते दिन 1 जोड़ी भैंस बेचकर घर के अंदर पर्स में रखा हुआ था तभी बीते दरमियानी रात को अज्ञात चोरों के द्वारा घर के पीछे मिट्टी के दीवाल को सेंधमारी कर अज्ञात चोरों के द्वारा घर के अंदर बलात प्रवेश किया गया और रखे ₹24000 नगद को लेकर रफूचक्कर हो गए जिसकी सूचना आज दिन रविवार को लखनपुर थाने में दी गई जिस पर लखनपुर थाना के प्रभारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 457 380 के तहत कर जांच में लिया गया है।
ass

+ There are no comments
Add yours