तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आदिवासी विकास कोरिया के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020-21 में एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान, वि ख भरतपुर में कक्षा 6वीं में बालक-बालिका वर्ग के अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों को प्रवेश दिये जाने हेतु चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं लिये जाने से रिक्त सीट में वरियताक्रम के नीचे के विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित सूची का अवलोकन जिला कार्यालय (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया) के कार्यालयीन सूचना पटल से किया जा सकता है। चयनित विद्यार्थी सिविल सर्जन, जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 15.02.2021 तक चयनित संस्था में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे। चयनित विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में वरियताक्रम के नीचे के विद्यार्थियों का चयन किया जावेगा।
as

+ There are no comments
Add yours