तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मनेंद्रगढ़ के आयोजन एवं प्रायोजन से जनपद सभा कक्ष मनेन्द्रगढ़ में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी रहे। उक्त एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मुनेन्द्रगढ़ द्वारा अपने विभागीय योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं, ब्रोशर, पाम्पलेट फोल्डर उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, जिला रोजगार अधिकारी एस के भार्वे, खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय के सहायक संचालक दीपक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी कार्यालय कमलेश देवांगन, शाखा प्रबंधक केनरा बैंक मनेन्द्रगढ़, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मनेन्द्रगढ़ एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मनेंद्रगढ़ के महापबंधक एम बड़ा उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन का आभार प्रदर्शन बी आर निकुंज प्रबंधक द्वारा एवं संचालन शाबिर खान जिला समन्वयक सेडमेप बैकुंठपुर द्वारा किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours