तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राजनिति के संरक्षण व संवर्धन के कारण क्षेत्र में कुकुरमूत्तो की तरह उगने की खबर प्रकाष्ति होने के बाद इन भटठो के खिलाफ जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के सभी चिमनी ईट भट्टा संचालकों ने मिलकर कोरिया कलेक्टर एस एन राठौर को ज्ञापन सौंप कर बैकुण्ठपुर क्षेत्र में संचालित होने वाले अवैध ईट भट्टो के विरुद्ध बंद कराने की मांग की है । संचालकों ने ज्ञापन पत्र सौंपते हुए कहा है कि बैकुण्ठपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्ठा संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । ईट भटटा संचालकों बताया कि क्षेत्र के चरचा, षिवपुर, खरवत, महुआपारा, जमनीपारा, तरगवाॅ, अमहर, रामपुर, छिदिया, कसरा, आमापारा, चारपारा, तलवापारा, खाडा, कोडरी, डबरीपारा, ओडगी, आनी, सरडी, भखार, कुडेली, पटना, गिरजापुर, सावारावा, टेंगनी, करईयाखाड, पण्डोपारा, नानभान, टेमरी, बरदिया, कटकोना, पूटा, अंगा, चूडीपारा, मूरमा, हथवर, महोरा, जमगहना, कोटकताल, उरुमदूगा, बरडाढ, रकया सहित अन्य कई ग्रामों में बंगला ईट भट्टा जिनकी संख्या लगभग 200 के आसपास है में अवैध रूप से जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के इर्द-गिर्द संचालित किया जा रहा है ।
इन ईट भट्ठों में चोरी के कोयले का उपयोग भी जमकर किया जा रहा है जिससे शासन को करोड़ों की राजस्व हानि तो हो ही रही है पर्यावरण को भयंकर रूप से नुकसान भी उठाना पड़ रहा है । इन अवैध गमला भट्ठा संचालकों के कारण क्षेत्र में चल रहे हैं वैध पटटेदार चिमनी ईट भट्टा मालिकों के द्वारा लाखों रुपए प्रति वर्ष राजस्व की छति किया जाता है । जिससे चिमनी भट्ठा मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए चिमनी ईट भट्टा संचालकों ने कोरिया कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह जिला मुख्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्टों को रोकने की तत्काल कार्रवाई करें । इस संबंध में कोरिया पुलिस अधीक्षक खनिज अधिकारी एसडीएम बैकुंठपुर तहसीलदार बैकुंठपुर एवं सभी थाना प्रभारियों को भी अवगत करा दिया गया है एवं उनसे तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।
as



+ There are no comments
Add yours