11 महीने बाद स्कूल पहुॅचे छात्रो में दिखी खुशी…..शिक्षकों ने हेंड वाष करा किया स्वागत

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


प्रदेष सरकार के निर्देश के बाद 11 महीने बीत जाने के बाद एक बार फिर सोमवार 15 फरवरी से स्कूलों में रौनक नजर आई। स्कूल आने को लेकर बच्चों के अंदर भी काफी उत्साह दिखाई दिया। साथ ही शिक्षकों ने बच्चों का स्कूलों में स्वागत किया। इस दौरान जिले में 147 सरकारी एवं 117 प्राईवेट स्कूलो सहित 264 स्कूलें आज से आधिकारिक तौर पर खूल गये है। इस दौरान सभी स्कूलो में 60 फिसद उपस्थिति दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन 4 पिरिएड ही लगाये जाने है।


गौरतलब हो कि कोरोना काल के लंबे समय का इंतजार के बाद आज स्कूलों में रौनक दिखाई दी। स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा से स्कूल आने की अनुमति शासन के द्वारा दी गई है। 11 महीनों से धूल खा रही बेंचो को साफ सुथरा सेनीटाइज करने कर बच्चों को बैठाया गया। वही स्कूल पहुंचकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के द्वारा भी कोरोना गाइडलाइन का बखूबी पालन किया गया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चों के कक्षा में प्रवेश करने से पहले बच्चों के हाथों को सेना टाइप किया गया एवं सभी को मार्क्स लगाकर कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।


लंबे इंतजार के बाद स्कूल पहुंचकर बच्चों ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज में पढ़ाई या तो हो रही थी लेकिन कुछ ऐसे विषय हैं जिन को लेकर काफी समस्या हो रही थी अब सरकार के स्कूल खोलने के फैसले से वह काफी खुश हैं जो भी उन्हें विषय को लेकर समस्या होगी वह अब निसंकोच शिक्षकों के सामने रख सकेंगे। साथ ही बताया कि परीक्षाओं का समय भी नजदीक आ गया है ऐसे में शिक्षकों का मार्गदर्शन छात्रों को जरूरी होता है जो भी विषय वार समस्याएं हैं वह शिक्षकों से सामने बैठकर उनका हल किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours