तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर ने एक युवती के साथ विगत 5 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी युवक सुरेंद्र सिंह पैकरा उर्फ बबलू पिता राम चरण सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना लखनपुर के द्वारा गांव के ही युवती के साथ शादी करने को बात को लेकर शारीरिक शोषण करता रहा वही विगत 10 फरवरी को यूपी के द्वारा शादी का प्रस्ताव आरोपी युवक के पास रखे जाने पर युवक के द्वारा बोला गया कि मेरा रिश्ता कहीं और लग रहा है तुम अपना अलग देख लो जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित युवती के द्वारा लखनपुर थाने में आकर आरोपी सुरेंद्र सिंह पैकरा उर्फ बबलू पिता राम चरण सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी कुंवरपुर थाना लखनपुर के खिलाफ लिखित शिकायत दिया गया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 376 के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।
as

+ There are no comments
Add yours