सविप्रा उपाध्यक्ष ने दी विधानसभा क्षेत्र में 236.44 लाख की एक और बड़ी सौगात ……..पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत 7.40 किलोमीटर बनेगी बहरासी पहुंच मार्ग डामरीकृत सड़क

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधान सभा क्षेत्र के जुझारू कर्मयोगी विधायक गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु 236.44 लाख की एक और बड़ी सौगात दी है । उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बहरासी पहुंच मार्ग के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी । लेकिन ग्रामीणों की कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी । बहरासी तक पहुंच मार्ग ना होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी ।

पिछले 15 सालों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे लेकिन बहरासी तक पहुंच मार्ग नहीं बनवाया जा सका ग्रामीण लगातार सड़क की मांग करते रहे । लेकिन प्रदेश में जैसे ही सत्ता परिवर्तन हुआ भाजपा सरकार जाने के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक गुलाब कमरो बने तो उन्होंने बहरासी पहुंच मार्ग सड़क की बनवाने की चिंता की और सड़क के लिए प्रयास किया उनका यह प्रयास रंग लाया और बहरासी तक पहुंच मार्ग पीएमजीएसवाई योजना के तहत डामरीकरण सड़क की स्वीकृति मिल गई इसके लिए 236.44 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ।

स्वीकृत राशि से 7.40 किलोमीटर की लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा । करवा वाया खाड़ाखोह – बहरासी तक 236. 44 की लागत से 7.40 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी । सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो इन दिनों असम के प्रवास पर हैं वहां पर रहते हुए भी वे बराबर अपने विधानसभा क्षेत्र की चिंता करते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दिला रहे हैं । विधायक गुलाब कमरो के असम प्रवास से आने के बाद बहरासी पहुंच मार्ग सड़क का निर्माण हेतु भूमिपूजन होगा।

इस सड़क निर्माण से ग्राम बेनीपुरा, हर्रि, करवा, बड़वार, मैनपुर, जुइली के ग्रामीण व छात्र छात्रा अब सीधे बहरासी पहुंच सकेंगे उन्हें पक्की सड़क आवागमन हेतु उपलब्ध हो सकेगी । पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत पक्की सड़क बनने की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने अपने विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। उक्त सड़क के बन जाने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours