थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध कोयला तस्करी का कारोबार पुलिस ने किया धार पकड़ कार्यवाही में आधा दर्जन मोटरसाइकिल जप्त की

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

अमेरा खुली खदान से लगे ग्राम गुमगराकला, परसोढीकला कटकोना चिलबिल पुहपुटरा सिरकोतगा रजपुरीकला कोरजा गणेशपुर ,बिनकरा ज़ोतपुर, सहित आसपास क्षेत्र के तमाम ग्रामवासियों ने अवैध कोयला उत्खनन कर होटल ढाबों के अलावा गांवों में ले जाकर बेचने के साथ अवैध कोयला संग्रहण कर कोयला तस्करों के हाथों बेचने का धंधा बना रखा है जिससे शासन प्रशासन को राजस्व की क्षति बे हिसाब हो रहा है। खनिज व राजस्व विभाग की मौनता समझ से परे है एस ई सी एल प्रबंधन भी व्यवस्था को लेकर पंगु अपाहिज नजर आने लगा है।
पुलिस अपने फर्ज को अंजाम देने में किस हद तक जद्दोजहद कर रही है शासन प्रशासन के नजर में है आम आदमी भी कोयला तस्करी को रोकने में पुलिस की भूमिका को बखूबी समझ रही है। इसी तारतम्य में पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम गोरता में बीते19 फरवरी दिन शुक्रवार को तकरीबन 11बजे दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से अवैध कोयला बोरी में भरकर ले जाते 6 नग मोटरसाइकिल कोयला सहित पुलिस टीम ने धरपकड़ कार्यवाही के दौरान जप्त किए बताया जा रहा है कि अवैध कोयला ले जा रहे मोटरसाइकिल सवार वाहन छोड़ फरार हो गए अवैध कोयला अमेरा खुली खदान के ओर से उत्खनन कर मोटरसाइकिल से बोरे में भरकर ले जाया जा रहा था तभी गोरता बस्ती मुख्य मार्ग में सामने से पुलिस टीम को आता देख मोटरसाइकिल सहित कोयला छोड़ फरार हो गए पुलिस मोटरसाइकिलों को जप्त कर अपने कब्जे में लिया है तथा मोटरसाइकिल मालिकों की पता तलाश करने जुटी है। इस तरह अवैध कोयला उत्खनन किये जाने का सिलसिला अमेरा खुली खदान से सम्बंध कोयलांचल
के ठिकानों में निरंतर जारी है। पुलिस कार्यवाही के बाद भी अवैध कोयला तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours