जिले के पर्यटन को बढावा देने अमृतधारा में कॉटेज, रेस्टॉरेंट का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले के विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम लाई स्थित अमृतधारा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज, रेस्टहाउस, कैंटीन, रेस्टोरेंट एवं सूचना व बुकिंग काउंटर तैयार किया गया है जिसका कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। पर्यटक अपने परिवार एवं मित्रों के साथ यहां आकर अमृतधारा जलप्रपात एवं प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। साथ ही अब यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने, खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अमृतधारा जलप्रपात पर्यटन समिति द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। पर्यटक अपने परिजनों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां बांटने के लिए भी बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही काम से संबंधित बैठक, सेमिनार आदि के आयोजन की भी सुविधा यहां उपलब्ध है।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, सीईओ जनपद पंचायत ए.के. निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours