तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना काल में स्कूल तो खोल दिये गये हैं स्कूलों में कक्षा नवमीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों को अध्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए स्कूल प्रबंधन सहित विद्यार्थियों को भी शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने कहा जा रहा है। इस दौरान मनेन्द्रगढ में 9वी की छात्रा कोरोना पाॅजेटिव पाई गई साथ ही दो अन्य की संक्रमित होने की खबरे मिली रही है। गत दिवस जिला जेल बैकुन्ठपुर में 25 जेल बंदियो के कोरोना पाॅजेटिव पाये जाने के बाद एक बार फिर से कोरोना को लेकर लोगो में डर का माहौल नजर आ रहा है। इस दौरान टीकाकरण अभियान के बाद भी सावधानी ही कोरोना से बचाव का मूलमंत्र है।
कलेक्टर ने लोगो से किया अपील
कोरिया कलेक्टर एस एन राठौर ने लोगो समझााईस देते हुए कहा है कि मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक अथवा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। यदि चले गए तो एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथों को सैनिटाइज करें। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होने पर कोरोना की जांच करवाएं।
ये है अब जिले का हाल
इस दौरान कोरिया जिले में कोरोना के एक्टिव केषों की संख्या 60 बताई जा रही है जबकि जिले में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 5404 हो गई है। वही पर जिले में 41 लोगों की कोरोनावायरस मौत होना बताया जा रहा है । बैकुन्ठपुर में कंचनपुर में 100 बेड के कोविड-19 स्पिटल बनाया गया है जिसमें 95 बेड रिक्त पड़े हुए है। जबकि होम आइसोलेशन में 55 लोगों को आइसोलेट किया गया है जबकि रविवार को 9 कोरोना से संक्रमित लोग पाये गये है।
स्कूलो में बरता जा रहा एतियात
वही पर जिले के जिला षिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता का कहना है कि स्कूल में भी छात्राओं को अध्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। यहां क्लास रूम में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराया जा रहा है। एक मेज पर एक छात्रा को बैठाया जा रहा है। मास्क पहनकर आने वाले छात्राओं को ही स्कूल परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का भी पालन कराया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours