लखनपुर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला उत्खनन स्थल पहुंचकर जेसीबी मशीन से गड्ढों मैं मिट्टी डालकर बांटने का कार्य किया गया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक एसडीओपी पुलिस के मार्गदर्शन पर लखनपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कोयला उत्खनन स्थलों में तथा कोयला तस्करों के ऊपर ताबड़तोड़ कारवाही किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिन बुधवार को गुमगरा, परसोडी कला ,स्थानों पर ग्रामीणों के द्वारा पुनः कोयला उत्खनन करने का प्रयास में नदी किनारे गड्ढे खोदे गए थे जिसकी सूचना मुखबीर के माध्यम से लखनपुर थाने में मिला जिस पर पुलिस तत्काल हरकत में हाई और मौके पर हो रहे अवैध उत्खनन स्थलों के गड्ढों को मिट्टी डालकर उक्त गड्ढे को मिट्टी से भर दिया गया ।

लखनपुर क्षेत्र के इन क्षेत्रों में कोयला उत्खनन कोयला तस्करी का मामला हमेशा ही प्रकाश में रहा है तथा समय-समय पर कोयला पुरस्कार भी सक्रिय होते हैं जिसके रोकथाम में इन दिनों लखनपुर पुलिस पूरे एक्शन में दिख रही है उस क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम गठित की गई है जिससे मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन इत्यादि से अवैध कोयले का उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

ग्रामीणों के द्वारा इन क्षेत्रों में विगत 50 वर्षों से नदी किनारे अत्यधिक ऊपर कोयला होने के कारण स्वयं का निस्तार एवं उपयोग के लिए कोयले का उत्खनन किया जाता रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours