तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
संपदा महिला मंडल व विप्स चिरमिरी क्षेत्र द्वारा संयुक्त रुप से बालिकाओं व महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करके जन जागरण अभियान की शुरुआत की अभियान का शुभारंभ करते हुए पूनम सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने कहा कि स्वस्थ समाज की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब महिलाएं व बालिका स्वयं स्वस्थ हो क्योंकि बात चाहे परिवार की हो या समाज की हो महिलाएं ही सब में अहम व महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं ।
आयोजन में डॉक्टर अनुपमा दुबे ने बालिकाओं से लेकर महिलाओं को समय-समय पर होने वाली विभिन्न मौसमी व अन्य गंभीर बीमारियों के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा की महिला परिवार की नीव व मुख्य स्तंभ होती है इसे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है जिसके लिए बात चाहे बालिकाओं की हो या महिलाओं की हो सभी को उचित सम्मान के साथ साथ उचित आहार दिया जाना समय की मांग है
डॉ अनुपमा दुबे ने बीमारियां कैसे फैलती हैं व बीमारियों को कैसे रोका जाए इस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की कुछ बीमारियां स्वयं की लापरवाही से आती हैं तो कुछ बीमारियों का प्रकोप का कारण कीड़े मकोड़े व जानवर भी बनते हैं जिन पर सावधानी रख व जागरूकता को जीवन का अंग बनाने के साथ-साथ स्वयं के साफ-सफाई तथा घर व पास पड़ोस के साफ-सफाई को हम अहम स्थान देकर बीमारियों के प्रवेश को बहुत हद तक रोका जा सकता है इस अवसर पर डॉ नीना अपरा ने भी अपने विचार प्रकट किए आयोजन में संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र व विप्स चिरमिरी क्षेत्र के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं
as

+ There are no comments
Add yours