गुदरी बाजार के पास लगे ठेले गुमटियां को अतिक्रमण हटाने पहुंची अधिकारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

गुदरी बाजार के पास लगे ठेले गुमटियां को अतिक्रमण हटाने पहुंची अधिकारी दूसरी स्थान पर विस्थापित करने की स्थिति पर ही हटने को तैयार परंतु गुदरी बाजार के लगे शासकीय भूमि सीमांकन कर बेजा कब्जा खाली कराने की भी मांग तेज होने लगी तथा अधिकारियों व ठेला व्यवसय के मध्य काफी नोकझोंक भी देखने को मिला।

नगर पंचायत लखनपुर में दिन शुक्रवार को लगभग 3 बजे नगर पंचायत के सीएमओ इंजीनियर सहित तमाम प्रशासनिक अमला गुदरी बाजार के पास पहुंची और ठेला गुमटियों को अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया जिससे लोग काफी एकत्रित हो गए और अधिकारियों ठेला व्यापारियों के मध्य काफी नोकझोंक भी हुआ इसके उपरांत यह मांग किया गया कि अतिक्रमण के रूप में ठेला व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाया जा रहा है परंतु हटाने के साथ-साथ उनको दूसरे जगह विस्थापित करने का स्थान दिया जाए जिससे उनका परिवारों का जीविका पार्जन हो सके जिससे अधिकारी सीएमओ के द्वारा दूसरे स्थान अभी सुनिश्चित नहीं होने के कारण बताया और उच्च अधिकारियों से मार्ग दर्शन लेने के उपरांत ही इस विषय पर ही सपष्ट बता पाउगा वही ठेला गुमटी व्यवसाइयो के द्वारा यह शर्त रखी गई कि हम सभी स्वंम से ठेला बताएंगे जब आसपास के शासकीय भूमि का सीमांकन कर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए क्योंकि ठेला गुमटियों व्यवसायको द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि अतिक्रमण के नाम पर महेश छोटे एवं कमजोर व्यक्तियों का हमेशा साथ प्रशासन सख्ती दिखाती और दमनकारी नीतियों तथा भेद -भाव पूर्ण कार्यवाही की जाती रही है वही रसूखदारों के ऊपर शासन प्रशासन हमेशा मेहरबान रहती है।

वही मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राम नारायण दुबे एवं पूर्व एल्डरमैन दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित हो गए थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours