सौर ऊर्जा संचालित सोलर पंप लगाकर परेषान हो रहे किसान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में क्रेडा विभाग द्वारा किसानो को सौर ऊर्जा संचालित सोलर पंप किसानों ने लगवा तो लिए लेकिन वह अब पानी नहीं दे रहे हैं। खेतो में बंद पड़े सोलर पंप की मरम्मत के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारियो को किसानो द्वारा कई बार सूचित करने के बाद भी ध्यान नही दिया जा रहा है न की कंपंनी वाले लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सोलर पंप की पांच वर्ष की गारंटी होने बाद भी किसानों की शिकायत पर उसकी वैधता की जांच नहीं कराई गई है। जिससे किसानों ने सोलर पंप के पेयरों की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए सोलर पंप के लिए जमा किया गया अंशदान वापस कराए जाने की मांग की है। क्रेडा विभाग द्वारा योजना के तहत जिले में तीन हॉर्स पावर के सोलर पंप लगाए गए हैं। जो किसानों के खेतों की सिचाई नहीं कर पा रही है जिसमे क्रेडा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा संचालित सोलर पंप लगाया था जिसमे किसानो कोे एक सोलर पंप पर तकरीबन 20 हजार रुपये लागत आता है। जबकि कई सोलर पंप एक दो माह चलने के बाद बंद हो गये। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा क्रेडा विभाग को कई बार जानकारी देने के बाद भी इधर कोई ध्यान नही दिया गया जिसके चलते मेरा समय भी खराब हुआ और पैसा भी बर्बाद हुआ है।
संयंत्रकी पांच साल की वारंटी तथा इसके बाद पांच साल के लिए सर्विस। सूचीबद्घ निर्माता द्वारा कृषक के खेत पर स्थापित सोलर पंप की फेसिंग एवं बीमा कराना। फॉल्ट की सूचना मिलने के तीन दिन में कार्रवाई करना। सोलर पंप में किसान के द्वारा केयर सेंटर उद्यान विभाग कार्यालय में कंपनी की गड़बड़ी की शिकायत होने पर एक सप्ताह में जांच करानी होती है। जबकि किसान उद्यान विभाग कंपनी को एक साल से शिकायत कर रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours