भारतीय थल सेना भर्ती रैली दुर्ग 3 से 12 मार्च तक, पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


भारतीय थल सेना द्वारा थल सैनिक के विभिन्न प्रवर्गों में भर्ती के लिए 3 मार्च से 12 मार्च 2021 तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में भारतीय थल सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। रैली में शामिल होने आनलाईन पंजीयन 16 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट में किया गया था। अधिक जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट दुर्ग डाट जीओव्ही डाट इन (कनतहण्हवअण्पद) का अवलोकन किया जा सकता है। थल सेना रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।
थल सेना भर्ती रैली के संबंध में पूछताछ हेतु कंट्रोल रूम जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 0788-2320001 है। यह 24 घंटे संचालित रहेगा। अभ्यर्थी को उपस्थिति दिनांक की सूचना भेजी जा चुकी है, वे नियत दिनांक को रात्रि 12 बजे अपनी भर्ती स्थल में उपस्थिति देंगे। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती स्थल पर नोटरी एवं फोटोग्राफर की (सशुल्क) व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा नोडल अधिकारियों एवं अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई 94255-62041 या सहायक नोडल अधिकारी एवं उप संचालक रोजगार आर.के. कुर्रे 94076-10778 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये हैं आवश्यक दस्तावेज – 48 घंटे पूर्व का कोविड-19 फ्री सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य
लेजर प्रिंटर से गुणवत्ता युक्त पेपर पर सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी किया गया प्रिंटेड एडमिट कार्ड, नवीनतम खीचा हुआ फोटोग्राफ 20 पासपोर्ट कलर फोटोग्राफ सफेद बैकग्राउंड में, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विद्यालय/महाविद्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, गांव के संरपच/मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त चरित्र प्रमाण पत्र, यदि हो तो। ओपन स्कूल से हाई स्कूल उत्तीर्ण आवेदकों को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षर करवाना होगा।
एनसीसी प्रमाण पत्र, जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने का खेल प्रमाण पत्र यदि हो तो। निर्धारित प्रपत्र में 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित प्रपत्र में एफिडेविट, सरकारी चिकित्सालय से 48 घंटे के भीतर जारी किया गया कोरोना के संबंध में चिकित्सा प्रमाण पत्र तथा अभिभावक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी नो-रिस्क प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours