लक्ज़री कार से गांजा जप्त । पुलिस को चकमा दे तस्कर फरार।

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


इनोवा कार से गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर हुआ फरार कार से लाखों का गांजा जप्त। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के रास्ते शहर में गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। जिस पर स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो कार चालक चिपली पानी घाट पर गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा कार की जांच में लगभग 27 किलो गांजा को पकड़ने में कामयाब रही। कार व गांजा को जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours