शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले 13 से 19 मार्च तक ग्राम शंकरपुर में आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द एवं सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर की गयी। सर्वप्रथम प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ शिविर प्रतिवेदन बताया कि ग्राम शंकरपुर के 55 परिवारों से मिलकर स्वयं सेवकों ने डोर-टू-डोर सर्वे में ग्रामीणों से मिलकर मुख्य रूप से स्वच्छता, कोविड-19, पर्यावरण सुरक्षा, शौचालय का प्रयोग, नशामुक्ति आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया तथा दो बच्चों का बालिका समृध्दि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया गया एवं 4 हैंडपंप के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शिविर में प्रत्येक दिवस योगा, श्रमदान, बौध्दिक परिचर्चा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशी खेल-कूद, द्वारा संपन्न कराया जाता था। तत्पश्चात योगेश्वरी एवं मनीषा बखला ने अपने पहले शिविर का अनुभव शेयर किया एवं ग्रामीण महिला कौशिल्या ने अपना अनुभव बताया कि शिविर लगने से हमे स्वच्छता, पर्यावरण एवं कोविड-19 की जानकारी प्राप्त हुई। सभी 43 छात्राओं को एवं ग्रामीण के रूप में शिविर स्थल पर कार्य करने वाले 5 ग्रामीण को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। डाॅ कामिनी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शिविर को सफल बनाने वाले सभी सहयोगी, ग्रामवासियों एवं मुख्य अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।
DEVELOP BY ASHOK SINGH


+ There are no comments
Add yours