धीमी गति से हो रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर 5 अप्रैल को किया जाएगा चक्का जाम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

अंबिकापुर बिलासपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवनगर से अंबिकापुर के मध्य 54.40 की मी सड़क निर्माण विगत कई वर्षों से किया जा रहा है परंतु आज दिनांक तक सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए पूर्व में भी सरगुजा कलेक्टर के द्वारा सड़क ठेका कंपनी और एनएचके अधिकारियों को डायवर्सन सड़क में डामर युक्त सड़क बनाने का निर्देश भी दिया गया था और साथ ही साथ सड़क निर्माण एवं पुल पुलिया निर्माण की गति को तेज करने के दिशा निर्देश दिए गए थे परंतु काफी दिन बीतने के उपरांत भी कलेक्टर के आदेशों का पालन ठेका कंपनियों एनएच अधिकारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है

   जिसे देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता के द्वारा सरगुजा कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें मुख्य रुप से ठेकेदार एवं एनएच के आला अधिकारियों तथा शहरी क्षेत्र में नल जल व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है वहीं विद्युत पोल शिफ्टिंग नहीं होने के कारण आए दिन घंटो जाम की स्थिति निर्मित होती तथा सड़क में नियमित पानी छिड़काव नहीं होने के कारण भी नगर वासियों को साथ संबंधित कई बीमारियों से भी ग्रसित हो चुके है इन सब ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण यह स्थितियां निर्मित हुई है।

वही एनएच एवं ठेका कंपनी गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण आवागमन में आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा आय दिन सड़क हादसा में भी बढ़ोतरी हुई है जिसे जनहित में देखते हुए ठेका कंपनियों हुआ एनएच के आला अधिकारियों के खिलाफ 5 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर को पूर्णता अवरुद्ध करने की बात उक्त ज्ञापन में किया गया है तथा समय रहते अगर एनएचएम ठेकेदार के द्वारा तथा एन एच के आला अधिकारी जिस तरह सिद्धि में सड़क निर्माण कार्य को तेजी नहीं लाया गया तो इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है एसडीएम को ज्ञापन सौंपने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव एल्डरमैन शराफत अली नरेंद्र पांडे सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours