सीएमओ के तबादले के बाद कर्मियो ने षासन के खिलाफ खोला मोर्चा…..वर्षो से जमें हुए कर्मियो पर सवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया जब किसी अधिकारी के पक्ष में विभाग के सभी कर्मचारी लामबंद होकर प्रदर्शन पर उतर आए । जी हा ऐसा ही कुछ नजारा कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के नगर पालिका प्रांगण में देखा गया । जहां छुट्टी होने के बावजूद ष्षुक्रवार को नगर टोप्पो का ट्रांसफर नगरी एवं प्रशासन मंत्रालय द्वारा किए जाने के विरोध में कर्मचारी प्रदर्शन पर उतर आए ।

वहीं पर कुछ लोग इस ट्रांसफर को वाजीब भी बता रहे हैं । इस दौरान बैकुंठपुर के नगर पालिका में एक अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर भी किया गया है जबकि कुछ कर्मचारी विगत 20 से 25 वर्षों से लगातार बैकुंठपुर नगर पालिका में ही पदस्थ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं । जबकि इस दौरान इन कर्मचारियों द्वारा अपने पहचान का बेजा इस्तेमाल कर परिचितों को लगातार लाभ पहुंचाने की बात सामने आती रही है।

इस दौरान यदि नगरी प्रशासन की सूची पर नजर डाली जाए तो बड़े पैमाने पर नगरी क्षेत्रों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं दूसरी ओर बैकुंठपुर नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के तौर पर खोंगापानी में पदस्थ सीएमओ मुक्ता सिंह चैहान को बैकुंठपुर नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours