तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
स्वास्थ्य मंत्री के अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में असुविधा पतरा हुआ
वही क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री बनने से स्वास्थ सुविधाओं सहित तमाम सेवाओं में सुधार की आशाएं सजाएं क्षेत्रवासियों में अब निराशा झलक रही है
इसी तारतम्य जहां शासन स्तर से स्वास्थ सुविधा के मद्देनजर अनेकों कार्य योजना बना कर आम जनों के हित में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं वहीं लखनपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरच्युरि एवं शव वाहन जैसे संसाधनों का अभाव बना हुआ है। काबिले गौर है कि मरच्युरि कक्ष नहीं होने कारण कई मर्तबा दुर्घटना या सामान्य मौत होने पर मौत हुये किसी मृतक व्यक्ति के शव को अस्पताल मरीज़ वार्ड के बरामदे खुले में रखना पड़ता है। जिससे मरीज सहित मरीज के परिजन आते जाते सीधे तौर पर खुले में रखा टॉपर नजर पड़ती है जिससे मानसिक रूप से आहट होते हैं।
वहीं शव वाहन नहीं होने कारण वक्त जरूरी में शव को किराए के वाहन में परिजनों को ले जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरच्युरि तथा शव वाहन की उपलब्धता निहायत जरूरी है। पूर्व में भी कई मर्तबा मरच्युरि बनाये जाने बैठकों में चर्चा हुई मगर अमली जामा पहनाया नहीं जा सका। क्षेत्र के लोगों ने शव वाहन एवं मरच्युरि कक्ष की व्यवस्था कराने की क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री से कई बार मांग किया है परंतु आज दिनांक तक इस तरह की बुनियादी सुविधाओं से अभी भी स्वास्थ्य मंत्री के अस्पतालों में और असुविधा पसरा हुआ है।
1- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ पी एस केरकेट्टा के द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि हम लोग के द्वारा शव वाहन एवं मरच्युरि की मांग की गई है और जोक्स रिजल्ट दोनों मांग पूरा होने की संभावना भी व्यक्त किया गया जिससे आने वाले समय लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।
as

+ There are no comments
Add yours