ऊर्जा संरक्षण पर ऑनलाइन चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता 2020 के नतीजे घोषित

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑनलाइन चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने के निर्देश के तारतम्य में अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था गत 26 मार्च को प्रतियोगिता का परिणाम जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया । स्लोगन एवं चित्रकारी प्रतियोगिता के लिए ग्रुप ए कक्षा पांचवी से आठवीं एवं ग्रुप बी में कक्षा नवमी से बारहवीं तक निर्धारित किया गया था ।चित्रकारी के लिए ग्रुप ए एवं बी के लिए क्रमशः 5000, 3000, 2000 का पुरस्कार रखा गया था एवं स्लोगन हेतु ग्रुप ए एवं बी के लिए क्रमशः 3000, 2000 एवं 1000 का पुरस्कार विभाग द्वारा रखा गया था ।

चित्रकारी प्रतियोगिता हेतु ग्रुप ए के लिए प्रथम पुरस्कार किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बैकुंठपुर के कक्षा पांचवी का छात्र श्रेय खाखा द्वितीय पुरस्कार यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा पांचवी की छात्रा सीफा तृतीय पुरस्कार यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा पांचवी की छात्रा श्रद्धा केवट ग्रुप बी के लिए प्रथम पुरस्कार यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा काजल गुप्ता द्वितीय पुरस्कार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बचरा पौड़ी के कक्षा बारहवीं का छात्र अमन साहू तृतीय पुरस्कार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बचरा पौड़ी कक्षा बारहवीं की छात्रा ललिमा सिरदार एवं इसी तरह स्लोगन हेतु ग्रुप बी के लिए प्रथम पुरस्कार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बचरा पौड़ी कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रीति कुर्रे द्वितीय पुरस्कार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बचरा पौड़ी के कक्षा 12वीं की छात्रा महिमा तृतीय पुरस्कार शासकीय हाई स्कूल बचरा पौड़ी के कक्षा दसवीं की छात्रा गीता यादव एवं ग्रुप ए के लिए प्रथम पुरस्कार सेंट जोसेफ स्कूल रामपुर के कक्षा पांचवी की छात्रा देविका पैकरा द्वितीय पुरस्कार किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बैकुंठपुर कक्षा 5 वीं का छात्र श्रेय खाखा एवं तृतीय पुरस्कार भारत माता पब्लिक स्कूल सोनहत कक्षा पांचवी की छात्रा आराध्या सिंह को दिया गया । पुरस्कार वितरण के अवसर पर जिला कार्यालय क्रेडा के जिला प्रभारी नारायण उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा कार्यालय के वी एम भट्ट, जिला क्रेडा कार्यालय के टीकम लाल वर्मा एवं गजेंद्र वर्मा सहित प्रतिभागी एवं उनके पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छात्र छात्राओं को A3 एवं A4 आकार की सीट में प्रतियोगिता के विषय पर आधारित अपनी कल्पना को चित्रित करना था छात्र छात्राओं को चित्रकला सामग्री जैसे पेंसिल रंगीन पेंसिल क्रेयॉन, ऑयल पेंट्स अथवा पानी के रंगों का उपयोग कर प्रतियोगिता के विषय का चित्रण करना था । स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतियोगिता के विषय पर आधारित अधिकतम दो स्लोगन स्केच पेन से लिखना था ।चित्रकारी एवं स्लोगन के एंट्रीज को मूल्यांकन करने हेतु क्रेडा जिला कार्यालय द्वारा तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी कमेटी द्वारा प्रतियोगिता का क्रियान्वयन पश्चात विजेताओं का चयन कर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार की राशि प्रदान की गई ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours