तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत लगातार कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं प्रशासन के द्वारा आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही वही क्षेत्र के अन्य प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही है जिसके कारण क्षेत्र में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ाई जा रही कोविड-19 के प्रभारी विनोद भार्गव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि लखनपुर नगरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीजन मेथड से तथा एनटीपीसी आर से कोविड-19 की जांच अधिकतर एंटीजन मेथड पर जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव अधिकतर पाए जा रहे हैं जिनका उपचार के लिए होम आइसोलेट किया जा रहा है और दवाएं दी जा रही हैं।
वही 8 मार्च से जिला का सरगुजा कलेक्टर प्रवीण कुमार झा के निर्देशानुसार शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है जिसका परिपालन के लिए तहसीलदार शिवानी जायसवाल नगर पंचायत सीएमओ प्रभाकर शुक्ला पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा आदेश का परिपालन कराई जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours