लॉकडाउन………सड़कें सूनी, पुलिस का पहरा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


लॉकडाउन में नगरीय इलाकों में सड़कें सूनी दिखी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह पुलिस गश्त करती नजर आई। बीती रात कलेक्टर व एसपी ने भी चैराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों से पूछताछ की। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 8 दिनों तक पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस सक्रिय दिखाई दी।

लॉकडाउन के पहले दिन अधिकांश दुकानें बंद रहीं। दवा की दुकानें खुली रही। प्रमुख चैराहों पर सन्नाटा रहा। स्टेशन और बस अड्डे भी लोग नहीं दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर दिखने वाले लोगों से पूछताछ की और उन्हें वापस घर भेजा। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन में घरों में ही रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से अमल में लाया जाएगा। यह लोगों की भलाई के लिए ही है इसलिए अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours