तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आठ दिवसीय लॉकडाउन के दौरान जिले में बसों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई गई है । किंतु इस दौरान सोमवार को बैकुंठपुर के बस स्टैंड में मनेंद्रगढ़ एवं चिरमिरी से अंबिकापुर के लिए जो भी बसें चली उसमें इक्का-दुक्का ही यात्री बैठे नजर आए । इस दौरान लगभग सभी बसें खाली ही रही। जबकि बताया जा रहा है कि बसों का परिचालन मंगलवार से लगभग पूरी तरीके से बंद हो जाएगा । यात्रियों के नहीं निकलने के कारण बस आपरेटरो ने स्वंय ही अपने वाहनों को खड़ी करने में बेहतरी समझा। बैकुन्ठपुर से परिचालित होनी वाली बसे बैकुन्ठपुर बस स्टैंड में खडी नजर आई।

as

+ There are no comments
Add yours