तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छ0ग0 राज्य में कोराना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण एवं इससे उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिक अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिकों, को वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या हो, या रेल अथवा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19, कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो ऐसे समस्या को श्रम विभाग के श्रम सुविधा केंद्र (हेल्पलाइन सेंटर) से परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहयोग करने के लिए आज 11 अप्रैल 2021 से छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल, शन्ति नगर रायपुर, में प्रारंभ किया जा रहा है।
इस श्रमिक सुविधा केंद्र में वर्तमान में मोबाईल नंबर 9109849992, दुरभाष नंबर 0771-2443809 के माध्यम से श्रमिको के कॉल सुने जायेंगे एवं इन श्रमिकों कि मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24ग्7 उपलब्ध होगी।
as

+ There are no comments
Add yours