तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
जिले के मनेन्द्रगढ़ में लाकडाउन के बीच अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
16 अप्रैल को मनेन्द्रगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम चौघड़ा की ओर से मनेंद्रगढ़ की ओर एक व्यक्ति अपनी स्कूटी मे शराब बिक्री करने आ रहा है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
मो.गफ्फार अंसारी पिता स्व.मीर दिन अंसारी उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 बस स्टैंड के नीचे मनेंद्रगढ़ बताया।
स्कूटी को चेक करने पर एक प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी शराब गोवा 3 पेटी कुल 144 पाव कुल शराब 25.920 लीटर कीमत 18720 रुपए व स्कूटी की कीमत ₹45000 रूपये कुल जुमला रकम 63720 रुपए को जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं |
as

+ There are no comments
Add yours