तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना के कारण भले ही जिले में हाहाकार मचा हुआ है। किन्तु हम भारतीयो को दुनिया भर से जुदा करता हैवह है हमारे बुरे वक्त में भी हौसला बनाये रखने की आदत। आज कल एैसा ही देखा जा रहा है इंटरनेट पर वीडियो बनाकर अपना व दूसरों का मनोरंजन कर रहे हैं। टिक-टॉक, स्नैक जैसे एप्स बंद होने के बाद अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो बनाने का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। इन वीडियो को बनाने के लिए लोगों ने अपनों घरों में सेटअप तैयार कर रखा है। रिंग लाइट, सेल्फी स्टैंड के साथ ही महंगे मोबाइल इन दिनों वीडियो बनाने के लिए ही खरीदें जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले लोग एक दिन में चार से पांच वीडियो बनाकर इन्हें इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे हैं और उस पर लाइक्स, कमेंट्स हासिल कर रहे हैं।
वायरल करने में बच्चे सबसे आगे
वीडियो बनाने में बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इन दिनों बच्चों को पढ़ाई की कोई खास चिंता नहीं है। इस दौरान अभिनय, डांस में रुचि रखने वाले बच्चे भी दिन भर तरह-तरह के अभिनय करके अपना वीडियो तैयार कर रहे हैं। इसमें उनके अभिभावक भी उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिन भर बच्चे मेकअप और अपनी ड्रेस चेंज करके वीडियो बना रहे हैं। ये उनके लिए टाइम पास के साथ ही उनके लिए एक प्लेटफॉर्म बन गया है।
बेसुरे तानसेनो की भरमार
शहर छोडिया अब गाॅव में भी सोसल मिडिया के माध्यम से प्रतिभाऐ लगातार सामने आ रही है। वही पर इसका एक नेगेटिव यह भी सामने आ रहा है कि सोसल मिडिया पर विगत एक वर्ष से बेसुरे तानसेनो की बाढ आ गई है। इन लोगो के द्धारा लगातार आपने वीडियो बना सोसल मिडिया में अपलोड किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours