जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ी संख्या, 24 घंटे में हो रही 45 आक्सीजन सिलेंडर खपत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। रोजाना 300 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना से लोगों की मौत भी हो रही है। 24 घंटे में जिले में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के बेकाबू स्थिति को देखते हुए रोजाना कलेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार व्यवस्था सुधारने में लगा है, आलम है कि अब 24 घंटे में 40 से 45 सिलेंडर की खपत प्रतिदिन हो रही है। बताया जा रहा है कि जिन्हें कोरोना है उन्हें भी आक्सीजन की जरूरत पड़ रही हैं। डाक्टरों की माने तो जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं, उन्हें सांस लेने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं। बीमार हो चुके लोगों का अचानक से आक्सीजन लेवल डाउन हो रहा हैं। जिससे ऐसा लग रहा हैं कि इनकी रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी इनमें कोरोना के लक्षण कही न कही प्रभावशील हैं।

लगातार बढ़ रहे पाॅजेटिव


जिले में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1829 हो गई है। जानकारी के मुताबिक ष्षनिवार को कोरोना से 4 लोगों मौत हुई है। अब तक कोरोना से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलेभर में 1111 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें कोरोना से ग्रस्त 358 मरिज मिलें। अभी तक 6405 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 1742 कोरोना संक्रमित लोग अपने घर पर इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में यह पहली बार है, जब किसी 1 दिनों में ही कोरोना के इतने मरीज मिले हैं।

2 वेंटीलेटर तो 87 आस्पताल में

वर्तमान में जो कोरोना संक्रमित आ रहे हैं, उसमें से कई मरीजों को सांस लेने में तकलीफ है। जिले के कोविड आस्पताल के प्रभारी डाू अमरदीप जायसवाल ने बताया कि जिला कोविड-19 अस्पताल में इन दिनों 45 मरीजों को ऑक्सीजन लगा है। वहीं 2 मरीज वेंटिलेटर पर है। कोरोना अस्पताल प्रबंधन की माने तो एक ही दिन में 45 से 50 आक्सीजन जम्बो सिलेंडर खत्म हो रही है। रोजाना रिफलिंग के लिए सुरजपुर भेजा जा रहा है।

बिगड़ते जा रहे हालात

जिले में लगातार कोरोना पाजिटिव मिलने से कोविड सेंटर बढ़ाया गया हैं। जिले में वर्तमान में 2 कोविड सेंटर सक्रिय है। जबकि मेन्द्रगढ और चिरमिरी में आगामी सप्ताह में 50-50 बेड के बनाए जा रहे हैं । जिसके बाद जिले में 250 बेड हो जायेगें। हालात अनुसार बेड कम ज्यादा किये जायेंगे। इसकी तैयारी भी रखी गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours