तहसीलदार की पहल पर जनसहोग की मदद से लखनपुर आइसोलेशन सेंटर को मिलेगा 11 जंब्बो ऑक्सीजन सिलेंडर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है और वर्तमान में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह सुविधा लोगों को एक नया जीवन देगी। लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल के द्वारा बताया गया कि लगातार लखनपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं जिसे देखते हुए तहसीलदार शिवानी जयसवाल की पहल पर जय दुर्गा परिवार के अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,महावीर दास दिनेश कुमार, अविनाश अग्रवाल सुमन पेट्रोलियम, घनश्यामदास आशीष कुमार, जय अंबे प्रेमचंद सुनील कुमार, दुर्गा प्रिक्स के सुरेश साहू मां संतोषी स्टोन क्रेशर नीरज जायसवाल, नगर पंचायत परिषद नगर पंचायत कर्मचारी जिला सहकारी बैंक मैनेजर पप्पू तिवारी, सरगुजा ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का योगदान दिया गया है इन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग लखनपुर के कोविड-19 वार्ड के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को अपने इलाज के लिए गैरशासकीय महंगे अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है यदि समय में इसकी उपलब्धता हो जाती है तो कईयों का जीवन बचाया जा सकता है। उनके द्वारा कहा गया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने के कारण रायगढ़ जिले की एक कंपनी से 11 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय हो पाया है बाद में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने पर 5 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर सैनिटाइजर ,मास्क, ग्लब्स आदि सामग्री भी एसोसिएशन सेंटर लखनपुर को उपलब्ध कराया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours