रात में शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस नदारद अवैध कोयला परिवहन जारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

पोडी थाना‌ क्षेत्र में अब तक लाकडाउन में अवैध कोयला परिवहन का कार्य रुक नहीं रहा है ।और बेरोकटोक कोयला परिवहन चरम सीमा पर जारी है।जहां पर पिछले दिनों दिनदहाड़े ट्रैक्टर में कोयला लोड करके और उसके उपर एक परत मिट्टी डालकर अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा था इस सन्दर्भ में लगातार खबर प्रकाशित किया जा रहा है फिर भी कोयला तस्कर पुलिस प्रशासन के पंजे से दूर है ।

जानकारी के अनुसार पुरे क्षेत्र में यह बात आम हो चली है कि यह पुरा खेल पुलिस प्रशासन के संरक्षण मे किया जा रहा है।
जिसमें अवैध कोयला परिवहन , किया जा रहा है तो वहीं उसी जगह पर एस ई सी एल प्रबंधन की बंद पड़े खदान का बैंकर और कांटा घर कबाड़ियों द्वारा काटा जा रहा है । जिसमें यह अवैध रूप से एस ई सी एल का कोयला चोरी करके चित्ता झोर के ईटाभठ्ठा में जोरो से खपाया जा रहा है।जिसमें अगर तत्काल वार्ड नं 1चित्ताझोर में दर्जनों भर ईटाभठ्ठा में एस ई सी एल के कई टन चोरी का कोयला स्टाक बनाकर रखा गया है।

जिसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा ये ईटाभठ्ठा और अवैध कोयला परिवहन वेस्ट चिरमिरी के बैंकर और कांटा घर के‌
लोहा काटाने वालों पर कार्रवाई करते‌ है। तो वहीं नाम गुप्त रखने के एवज में कोयला तस्कर ने बताया कि बाकायदा पुलिस स्टाफ के द्वारा हर महिने कोयला परिवहन करने वाले तस्करों से पैसा लेकर थाना प्रभारी को दिया जाता है।

पोड़ी थाना का दरवाजा रहता है बंद

चिरमिरी के वेस्ट चिरमिरी पौड़ी थाना रात 12:30 बजे के बाद जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाती है वही थाना के दरवाजे बंद रहते हैं तो वहीं नागपुर चौकी के पुलिसकर्मी दरवाजा बंद कर सोते हुए ड्यूटी करते हैं शहर के एकमात्र स्थाई पॉइंट पौड़ी
चौक मैं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आते हैं साथ ही वहां मौजूद बस स्टैंड पर भी असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और नशा और शराबखोरी का कार्य कर आसानी से चले जाते हैं।

वहीं जब द तहकीकात की टीम द्वारा कोयला परिवहन में लगे ट्रैक्टरों की जानकारी लेनी चाही गई तो बकायदा सिद्ध बाबा पहाड़ के पास कोयला तस्कर के मुखबिरो के द्वारा सतर्क करा दिया गयाऔर साथ ही में मुखबिरों के द्वारा मस्जिद ग्राउंड तक बाईक के माध्यम से आकर पुरी जानकारी दिया जाता है और जिसमें कोयला परिवहन में लगे ट्रैक्टरों के ड्राइवरो को मोबाइल के माध्यम से जानकारी दिया गया जिसमें कोयला परिवहन में लगे ट्रैक्टर रात‌ मे उस रास्ते से नहीं गये‌चुकि सुबह ट्रैक्टर में कोयला और उसके उपर एक परत मिट्टी डालकर ईटाभठ्ठा में ले जाया जा रहा था और जब इसी बीच टीम पोड़ी थाना पहुंची तो थाना‌ का दरवाजा बंद था

चन्द्र मोहन पुलिस अधीक्षक “अवैध कोयला परिवहन और थाना के दरवाजा बंद होने के विषय में आपसे मुझे जानकारी मिली है जिस पर जानकारी लेकर कार्रवाई किया जाएगा”

आर कुर्रे थाना प्रभारी पोडी”थाना प्रभारी साहब का विवादित बयान दिया गया है जिसमें लाकडाउन से पहले ही कार्य बंद करा दिया गया

जन प्रतिनिधियों का कहना

दीपक पटेल पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़”अगर खुली आ अंडरग्राउंड माइंड से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा है और इसमें शासन और प्रशासन के अधिकारियों की जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है तो यह पूरा मामला मिलीभगत के तरफ इस इशारा कर रही है साथ ही में पुलिस बल का रोना रोकर सरकारी संपत्ति को खुला छोड़ा जा जाना ठीक नहीं है यदि कोयला परिवहन की जानकारी है और कहां स्टार्ट हो रहा है कौन कर रहा है इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिवांश जैन(विधायक प्रतिनिधि )”फिलहाल इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से इस बात पर बात किया जाएगा और विरोध भी दर्ज कराया जाएगा

: नीलांचल रावल(पुर्व पार्षद वार्ड नं 3)रेत कोयला का परिवहन मेरे क्षेत्र से किया जा रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन का मौन होना समझ से परे हैं मेरे सामने भी कुछ 15 से 17 दिन पहले ऐसा दृश्य मिला जिसमें अवैध कोयला परिवहन की जा रही थी तो वहीं थोड़ी दूर पर पुलिस की गाड़ी भी गश्ती में थी विडंबना यह है कि जहां पूरा देश और क्षेत्र लॉकडाउन में अपने घरों पर है हमारे क्षेत्र के श्रमिक मजदूर और व्यापारी लाकडाउन का पालन कर रहे हैं तो वही कोयला तस्करों के द्वारा दिनदहाड़े कोयला निकाला जा रहा है पूर्व में मेरे द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक और कोरिया पुलिस अधीक्षक खनिज विभाग एसईसीएल को पत्र और दूरभाष के माध्यम से भी अवगत कराया गया लेकिन आखिर क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन खनिज विभाग ने अब तक इस पूरे मामले में कार्रवाई नहीं की है। एसईसीएल का उक्त जगह पर से ही बंद पड़े बैंकर और कांटा घर के पूरे लोहा को गैस कटर से काटकर कबाड़ीयो के द्वारा ले जाया गया फिलहाल लाकडाउन लगने के कारण मेरे द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दिया गया है लेकिन अब तक इस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पाई है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours