तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
कोरोना महामारी के दौर में लॉकडाउन के परिपालन एवं संक्रमण को गांव तक पहुंचने से रोकने के लिए तहसीलदार चिरमिरी विभोर यादव द्वारा तहसील चिरमिरी अन्तर्गत आने वाले गांव कौड़ीमार ,जडहरी, बेहड़ोला और उधनापुर में चल रही बिना अनुमति की शादी में रात 11 बजे पहुंचकर बज रहे डीजे को बंद कराकर उसे जप्त किया गया। अनुमति लेकर शादी कर रहे परिवारों द्वारा कोविड-19 संबंधित शर्तों का पालन नहीं किए जाने तथा भीड़ इकट्ठा किए जाने, सामूहिक भोज का आयोजन किए जाने के कारण चार शादियों में कुल ₹10000 की चालानी अर्थदंड कार्रवाई की गई। हल्दीबाड़ी शनिचरी में फल एवं सब्जी विक्रेता द्वारा रात में फल सब्जी विक्रय के जाने की जानकारी मिली थी जिसमें तहसीलदार रात 2:00 बजे हल्दीबाड़ी शनिचरी सब्जी मार्केट पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। दो व्यक्ति घूमते हुए पाए गए उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया।

as

+ There are no comments
Add yours