तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर तहसीलदार शिवानी जयसवाल के पहल एवं नगरवासियों के द्वारा लखनपुर स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन सेंटर को ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने के करार पर लखनपुर अस्पताल को 10 नग जंबो ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बीएमओ डॉक्टर पीएस क्रिकेटर को सौंपा गया गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है और वर्तमान में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह सुविधा लोगों ने लखनपुर अस्पताल को उपलब्ध कराया है जिससे जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल के द्वारा बताया गया कि लगातार लखनपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की ग्राफ बढ़ रही है इस पहलू को देखते हुए जिसे देखते हुए पहल की गई थी नगर वासियों ने मानवीय संवेदना को समझते हुए गैस सिलेंडर देकर अपने वादों को साकार रूप दिया है जो बेहद ही प्रशंसनीय है
आज दिन रविवार को आइसोलेट कोविड-19 वार्ड में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के बीएमओ डॉ पी एस केरकेट्टा को समस्त दानदाताओ एवं तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल नायाब तहसीलदार श्रुति धुर्वे की मौजूदगी में 10 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा गया तथा आठ और जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर दो-तीन दिनों के अंदर स्वास्थ्य विभाग लखनपुर को देने की बात कही गई है जिसमें कुल 18 ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर दानदाताओं के द्वारा दिया जा रहा है
वही गौरतलब बात यह भी है कि इन प्रयासों के अलावा लखनपुर में कोविड-19 मरीजों के अलावा दूसरे जरूरतमंद गंभीर मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधा से युक्त अत्याधुनिक दो बेड आईसीयू बनाने की आम सहमति बनाई गई जिसमे आवश्यकता के समस्त तकनीकी ससाधान मौजूद होंगी दिए जाने विचार साझा किया है दो-तीन दिनों में दो बेड आईसीयू भी चालू किए जाने पर चर्चा हुई है
लखनपुर विकासखंड खंडके जनप्रतिनिधियों व्यापारियों ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया है उनमें खास करके व्यापारी जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,जय दुर्गा परिवार के अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन अग्रवाल,महावीर दास दिनेश कुमार, अविनाश अग्रवाल सुमन पेट्रोलियम, घनश्यामदास आशीष कुमार, जय अंबे प्रेमचंद सुनील कुमार, दुर्गा प्रिक्स के सुरेश साहू मां संतोषी स्टोन क्रेशर नीरज जायसवाल, नगर पंचायत परिषद नगर पंचायत कर्मचारी और जिला सहकारी बैंक मैनेजर पप्पू तिवारी, सरगुजा ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का योगदान दिया गया है इन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग लखनपुर के कोविड-19 वार्ड के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को अपने इलाज के लिए गैरशासकीय महंगे अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है यदि समय में इसकी उपलब्धता हो जाती है तो कईयों का जीवन बचाया जा सकता है। उनके द्वारा कहा गया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने के कारण रायगढ़ जिले की एक कंपनी से 11 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय हो पाया है बाद में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने पर 5 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर सैनिटाइजर ,मास्क, ग्लब्स आदि सामग्री भी एसोसिएशन सेंटर लखनपुर को उपलब्ध कराया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours