तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो की कोरोना काल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल से
मेसर्स बालाजी गैसेज कोरबा से कोरिया जिले को 50 मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की अनुमति मिली है ! कोरिया जिले में कोविड 19 के उपचार हेतु 50 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेण्डरों की पूर्ति एवं रिफलिंग की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए अनुमति आदेश नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया है! उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है कई लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं !
कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से जान ना जाए इसकी चिंता करते हुए विधायक गुलाब कमरो ने कोरबा कलेक्टर से ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु बात की थी जिसमें कलेक्टर ने ऑक्सीजन आपूर्ति का आश्वासन दिया था ! विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल पर कोरिया जिले में कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु मैसर्स बालाजी गैसेस कोरबा से 50 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों की पूर्ति एवं रिफलिंग की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन ने अनुमति आदेश जारी किया है !
as

+ There are no comments
Add yours