सडक पर सख्त हुआ प्रषासन…….बेवजह निकले लोगों से पुलिस ने कही कराया योगा, तो कही लगाया पाठषाला

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

लाॅकडाउन-2 में फेज-3 के 3रें दिन शनिवार को जिले भर में पुलिस काफि स्िरकय नजर आई। खासकर बैकुन्ठपर में पहली बार प्रशासन सख्त नजर आया और बेवजह सडको पर निकलने लोगो को थानो के थानेदार समेत जिला प्रशासन की टिम जिसमें बैकुन्ठपुर यातायात विभाग के अधिकारी कर्ममारियो ने आने जाने बाइक सवारों को रोका और चालानी कार्यवाई की। तो दूसरी ओर जिले में इस दौरान सबसे एक्टिव थाने के तौर पर कार्य करने वाली मनेन्द्रगढ फिर पुलिस ने उनसे योग कराया और दोबारा निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा- योगाभ्यास कराकर छोड़ा है, कल दिखेंगे तो गाड़ी थाना जाएगी । योगा के दौरान पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा, सभी को उचित दूरी पर खड़ा किया। शनिवार को बेवजह सड़कों पर निकले करीब 3 दर्जन बाइक सवारों को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को बाइक से उतारकर सड़क पर खड़ा किया। फिर सभी युवकों से कुछ देर तक योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाया गया तो उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।

सडक पर नियमावली की पाठषाला


लॉकडाउन में लगातार यह देखने में आ रहा है कि खासकर मनेन्द्रगढ थाना क्षेत्र में सड़क पर पुलिस ने बेवजह सडको पर विचरण करने वाले लोगो को बिना वजह, बिना हेलमेट और बिना मास्क के सड़क पर निकलने की शपथ दिलाने के साथ साथ जिला प्रशासन के द्धारा जारी गाईडलाईन की नियमावली की पाठषाला लगाते हुए लोगो को याद कराया । इस दौरान उन्होंने ट्रिपल लोड न चलने की भी शपथ दिलाई। साथ ही कई तरह के योगाभ्यास भी युवकों से कराए गए। योग करवाने के दौरान पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा और सभी को उचित दूरी पर खड़ा किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours