लाकडाउन में छूट के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, कोरोना संक्रमण का नही दिख रहा खतरा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिला प्रशासन के द्वारा जिलेवासियो की सहूलियत तथा व्यापारी व दैनिक मजदूरी में लगे हुए लोगों की सुविधा के लिए लॉकडाउन में आंशिक राहत दी गई है। यह राहत इसी मंशा से दी गई है कि कहीं लोगों को ज्यादा परेशानी उठाना न पड़े। साथ ही साथ आम लोगों से बराबर यह अपील भी की गई है कि बाजार में ऐसी किसी तरह के हालात न बनने दें जो संक्रमण बढ़ने का कारण बने।
गौरतलब हो कि 11 अप्रैल के बाद कोरिया जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संपूर्ण लाकडाउन की घोषणा चरणबद्घ तरीके से चार चरणों में की जा चुकी है। हालांकि जिले में अभी भी 31 मई तक लॉकडाउन के हालात बने हुए हैं किंतु जिला प्रशासन के द्वारा लोगों की सुविधा को देखते हुए सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कुछ व्यवसाय को संचालन की अनुमति दी है, किंतु इसे विडंबना ही कही जा सकती है कि लोग राहत का अर्थ कुछ और ही लगाने लगे हैं। जिसका ही परिणाम है कि बाजार तथा सड़कों में एक बार फिर से सोमवार एवं मंगलवार को काफी भीड़ देखने को मिली।
बाजार में या सड़कों में उमड़ी भीड़ कई तरह के सवालिया निशान अवश्य ही लगा रहे हैं कि आखिर लाकडाउन में आंशिक राहत का अर्थ आम लोग क्या समझ रहे हैं। बहरहाल जिस तरह से विगत दो दिनो से बाजार के हालात देखने को मिला उससे चिंता लाजिमी कही जा सकती है। आज भी यदि लोग व व्यापारी शासन के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए तो निश्चित रूप से जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए राहत न केवल व्यर्थ हो सकता हैं बल्कि बाजार में जिस तरह से भीड़ देखने को मिल रही है उसके चलते जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए राहत पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है और फिर से एक बार विगत लगभग डेढ़ माह की तरह कंप्लीट लाकडाउन के हालात बन सकते हैं।

भारी पडेगी ये लापरवाही

भले ही जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए आंशिक छूट दी गई है ताकि लोगों को परेशानी उठाना न पड़े किंतु हमें भी इस बात को अच्छे से समझना होगा कि जिला प्रशासन के दिए गए सहूलियत का आशय यह नहीं है कि संक्रमण खत्म हो गया है, बल्कि संक्रमण अभी भी जारी है। संक्रमण की रफ्तार जिले में कम नही हुई है, इसके बावजूद लोगो के द्धारा जिस तरह लापरवाही देखने को मिल रही है उसके चलते संक्रमण आने वाले दिनों में कोरोना का प्रकोप भाजन लोगो को बनना पड सकता है। इसके लिए हमें सावधानी बरतनी होगी। शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

संक्रमण की दर 34 फिसद से अधिक


विगत 2 दिनो में कोरिया जिले से जो आंकडे आये वो अपने आप संक्रमण की स्थिति बताने के लिए काफि है। विगत दो दिनो में कोरिया जिले में 2929 लोगो की कोरोना जाच हुई जिसमें 1010 लोग संक्रमित पायेगये । जबकि इस दौरान संक्रमण की दर 34 फिसद से अधिक पाई गई एवं 10 लोगो की मौत जिसे ंिचंताजनक कहा जा सकता हैं डेढ महिने के लाक डाउन के बाद 100 से अधिक मौते और मौजूदा संक्रमण दर डराने वाले ही नजर आ रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22451 लोग कोरोना से संक्रमित हुए तथा अब तक 17054 लोग स्वस्थ्य हो चुके है जबकि 146 लोग अब तक कोरोना का षिकार बन चुके है। तो जिले में वर्तमान में एक्टिव केस 4014 पर जा पहुॅचा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours