तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल से दूरभाष पर चर्चा कर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी है श्री अग्रवाल ने चर्चा में अपने द्वारा किए गए पत्राचार का जिक्र कर जरूरी मांगो को दुहराया| उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के केस बड़ी संख्या में निकल रहे हैं तथा जिला प्रशासन व डाक्टरों की टीम द्वारा हरसंभव इलाज मुहैया कराने का प्रयास भी किया जा रहा है लेकिन संसाधनों के अभाव में मरीजों की जान जा रही है|श्री अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि जिला चिकित्सालय में थ्रीडी कलर एक्सरे मशीन, सिटीस्केन मशीन, आईसीयू बेड एवं उच्च गुणवत्ता के वेंटिलेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए ताकि चिकित्सकों को कोरोना संक्रमित मरीज के ईलाज में मदद मिल सके| श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री उमेश पटेल से सकारात्मक चर्चा हुई है और उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया तथा जिला प्रशासन से चर्चा कर जरुरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही है|
भाजपा द्वारा कांग्रेस के टूलकिट मामले को उजागर करने के बाद कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं पर की गई एफआईआर की कार्रवाई के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता आज अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश प्रकट करेंगे|कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जहाँ केन्द्र सरकार पूरी मनोयोग से लगी हुई है तो वही कांग्रेस द्वारा राजनीति क लाभ के लिए देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है तथा पूरा मामला उजागर होने पर कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर एफआईआर की धमकी दे रहे हैं जिसके विरोध में 21 मई को पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों के सामने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट करेंगे|
as

+ There are no comments
Add yours