मोदी सरकार और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस पार्टी – अंचल राजवाड़े

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

टूलकिट मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोरिया के युवा नेता अंचल राजवाड़े ने भी भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने बिशुनपुर स्थित निवास के सामने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना दिया।
अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पूरे देश में वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल में असफल रही है, साथ ही कांग्रेस पार्टी टूलकिट के नाम से नई शुरुआत कर षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. जिसके जरिए मोदी वायरस के नाम से लोगों की बीच ले जाकर बदनाम किया जा रहा है.यह उसके घटिया मानसिकता और गलत नीति का परिचायक है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराना,भूपेश बघेल के विछिप्त विचारधारा का उदाहरण है,भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है। भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के अब 13 कोरोना वारियर्स को हम खोज रहे थे. जिनकी समाचार पत्रों में बड़ी-बड़ी तस्वीर छपी थी, 13 मंत्री जिन्होंने पिछले बार कोरोना पर नियंत्रण कर लिया था, इस बार वो 13 मंत्री कहा गायब हो गए, पता नहीं चल रहा, उसमें सीएम भूपेश का भी नाम शामिल था।
सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण कोरोना से बहुत लोगों ने दम तोड़ दिया। यदि एम्स यहां अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित नहीं होता तो छत्तीसगढ़ के लोग कहाँ जाते यह सोचकर हम सिहर जाते हैं।
एम्स के कारण लाखों लोगों की जान बची है। और वहां के डॉक्टरों को साधुवाद देता हूं कि वो दिन रात सेवा कर लोगों की जान बचाई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में बेहद बदतर स्थिति रही है,सड़क पर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है, इससे सीएम भूपेश को कोई फर्क नहीं पड़ता है,इस विषम काल में भी उन्हें राजीनीति सूझती है, ये दुर्भाग्यजनक है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours