तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
थाना प्रभारी सुरेश चंद मिंज के द्वारा बताया गया कि लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला मैं बीते दिन गुरुवार को रोजमर्रा के तरह दिन गुरुवार को भी पति राजकुमार पावले पत्नी शांति पावले साथ में अपने घर पर दोनों शराब का सेवन कर रहे थे उसी दरमियान लगभग 9से 10 बजे के मध्य दोनों आपस में घरेलू विवाद को लेकर बात बढ़ते चला गया जिससे शराब के नशे में धुत पति राजकुमार पावले ने घर में रखे धारदार हथियार चाकू से सीने के बगल में जोरदार वार कर दिया गया जिससे श्रीमती शांति पावले पति राजकुमार पावले उम्र लगभग 45 वर्ष की अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई जिसकी सूचना फुआ सास सविता मरावी के द्वारा पूरी घटनाक्रम को मोबाइल के माध्यम से दमाद राजकुमार उर्फ बबलू पिता पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अजीर्मा थाना गांधीनगर अंबिकापुर को मोबाइल के माध्यम से दिया गया।
जिसके पश्चात वह रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने ससुराल ग्राम जमगाला पहुंचकर देखा तो उसकी सास श्रीमती शांति पावले पति राजकुमार पावले मृत अवस्था में पड़ी हुई थी ।
वही दिन शुक्रवार को प्रार्थी राजकुमार उर्फ बबलू पिता पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अजीर्मा थाना गांधीनगर अंबिकापुर के द्वारा लखनपुर थाना में आकर सूचना दी गई जिस पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र मींस के साथ अपने दल बल आरक्षक दिलखुश लकड़ा ,शिषनाथसिंह ,समर बहादुर सिंह द्वारा घटनास्थल पहुंचकर शव पंचनामा कर शव को पीएम की करा कर उसके परिजनों को सौंपा गया इसके उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी खिलाफ हत्या का मामला अपराध पंजीबद्ध कर धारा 302 के तहत आरोपी पति राजकुमार पावले पिता रामचरण पावले उम्र 51 वर्ष निवासी जमगला गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
as

+ There are no comments
Add yours