तेंदूपत्ता की खरीदी में सोसल डिस्टेंसिंग बनी मुसीबत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुन्ठपुर के छिदडाढ में तेंदू पत्ता खरीदी के दौरान सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नजर नही आ रहा है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार द्धारा तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू कर मुसीबत मोल ले ली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तेंदूपत्ता की खरीदी के लिए हजारो मजदूरों की आवश्यकता होती है। तेंदूपत्ता खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करा पाना संभव नहीं नजर आ रहा है। वहीं यहां पहुंचने वाले मजदूरों का कम समय में स्वास्थ्य परीक्षण भी संभव नजर नहीं आ रहा है।

बारदानों का भी संकट

तेंदपत्ता तोड़ाई के बाद उसे रखने के लिए बारदाना पश्चिम बंगाल से मंगाया जाता है। इस समय लॉकडाउन के चलते पश्चिम बंगाल के सारे जूट मिल बंद हैं, ऐसे में अब तक पूरे राज्य में बारदाने की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जानकारों के अनुसार आने वाले पखवाड़े या फिर महीने भर के भीतर भी बारदानों को दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए तेंदूपत्ते की तोड़ाई के बाद भी उसके परिवहन का काम प्रभावित हो सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours