नायब तहसीलदार के वाहन पर पथराव, कानून व्यवस्था पर सवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस नायब तहसीलदार के वाहन पर पथराव करने की खबर सामने आई जिसमें घटना बीती रात की बताई जा रही है। नायब तहसीलदार अशोक सिंह बिना अनुमति की शादी की सूचना पर लोगों को समझाने घटई गांव गए थे घटई गांव से लौटते समय कंजिया और चांटी गांव के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार के वाहन पर हमला बोल दिया।
अज्ञात लोगों ने पथराव करने की नीयत से ही सड़क किनारे बड़े-बड़े पत्थर इकट्ठे कर रखे थे। पत्थरबाजी में दो आरक्षक भी चोटिल हुए हैं। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है जनकपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में दस से 15 लोगों के होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours