जल्द ही सूरजपुर कोरोना मुक्त जिला होगा कलेक्टर ने जिले के समस्त कोविड केयर अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारिओं एवं नर्सिंग स्टाॅफो की वर्चुअल बैठक ली

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन डाॅ. शशि तिर्की की उपस्थिति में जिले के समस्त कोविड केयर अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारिओं एवं नर्सिंग स्टाॅफ की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

  समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में कार्यरत समस्त मेडिकल अधिकारिओ, कर्मचारियों के कोविड-19 संक्रमण में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई एवं आगामी संक्रमण से बचाव हेतु विशेष तैयारी करने कहा तथा उन्होनें कहा की आप यदि भर्ती मरीजों से प्यार भरे व्यवहार करें और उन्हें विश्वास दिलाएं की आप की तबीयत ठीक हो जाएगी तथा उनका हालचाल पूछना उनके लिए पेरासिटामोल का कार्य करेगा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीओं एवं कर्मचारियों को 15 अगस्त के दिन पुरस्कृत करने एवं गोपनीयता चरित्रावली में उल्लेखित करने हेतु कहा।

  उन्होंने डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टाफों को उनके लगन, कर्तव्यपरायणता और संवेदनशीलता के लिए साधुवाद दिया तथा दुगुने क्षमता और दुगुुुने सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। किसी भी प्रकार की संसाधनों की अगर समस्या होती है तो तत्काल बताए ताकि व्यवस्था तत्काल की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि नए स्टॉफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही जिले के मानव संसाधन में वृद्धि होगी। हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटरों में अतिरिक्त सक्रियता, जवाबदेहिता, मानवीयता एवं परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया।

  सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन डाॅ. शशि तिर्की ने अपने स्टाॅफ की तरफ से कलेक्टर को यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही सूरजपुर कोरोना मुक्त जिला होगा। साथ ही कलेक्टर को उनके सपोर्ट और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।






as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours