जिले में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से परीक्षार्थी घर बैठे दे रहे हैं। इस सबंध जिले के जिला षिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण करना शुरू कर दिया है। सभी परिक्षार्थी अपने स्कूलो से प्रष्न पत्र और उत्तर पुस्तिका हांसिल कर सकते है। परिक्षार्थी 1 से 5 जून तक प्रष्न पत्र और उत्तर पुस्तिका घर ले जासकते हैं जबकि 6 से 11 जून तक उत्तर पुसितका को स्कूलो में जमा कराना होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कोरोना वायरस का पालन करके प्राचार्य और शिक्षक अपनी निगरानी में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका वितरित करवा रहे। बैकुन्ठपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दी गई गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। कोरिया जिले में 7109 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours