तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
शहर के साथ ही जिले कई क्षेत्रों में सोमवार को सीजन में पहली बार प्री मानसून की बारिश हुई । इसके चलते लोगों को कुछ देर के लिए तेज गर्मी से राहत मिल गई। वहीं बिजली गुल ने लोगों की परेशानी भी बड़ा दी थी। दोपहर तक तेज गर्मी पड़ने के बाद 1 बजे से आसमान पर बादल छाना शुरू हो गए इसके बाद षहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। जो करीब आधे घंटे तक चली। बारिश से बचने के लिए लोग मुख्य मार्ग को छोड़कर आसपास की दुकानों में सिर छुपाते नजर आए। तो वहीं सड़कों पर दुकानें लगाने वाले लोग बारिश से बचने के जतन करते रहे। हवा चलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की।
मानसून का आगमन जल्द
मौसम विभाग के अनुसार मानसून देश के दक्षिणी राज्य केरल चलने के साथ जिले में भी प्री मानसून एक्टिविटी की शुरुआत हो गइ है। बताया जा रहा है अगले 4 से 5 दिनों में मानसून जिले में पहुॅच सकती है। वही बीच-बीच मे हल्की बारिषो का दौर जारी रहेगा।
खेतों का रूख करेंगे किसान
जिले में रह-रह कर हो रही बारिश ने किसानो को समय से पहले ही व्यस्त कर दिया है। कई स्थानो पर खेत-बाड़ी की साफ-सफाई शुरू हो गई है। आने वाले समय मे धान आदि की बोनी के लिये खेतों को तैयार किया जायेगा। अमूमन यह कार्य जून के आखिरी हफ्ते मे एक-दो बारिश के बाद होता है, परंतु इस बार मई मे पानी गिरने के कारण ऐसा हो रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours