प्राकृति की विनाशलीला में दर्जनों पेड़ धराशायी, घण्टो से बिजली आपूर्ति बाधित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में मंगलवार रात आई आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई। एक तरफ जहां कच्चा आम गिरने से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर तेज आंधी के दौरान दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। इससे कई सडको पर घंटो आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। हालांकि मरम्मत कार्य के बाद कई इलाकों में शाम आपूर्ति चालू कर दी है। कोरिया जिले के खडगवा और अखराडाण्ड में भारी तबाही में र्दजनो पेड पौधे धरासााई हो गये। तो लोगो के घरो के सीट को तेज हवाओ ने 50 फिट तक उडा कर ले गया। वही पर बिजली के अभाव में सबसे ज्यादा पेयजल का संकट लोगों के सामने खड़ा हुआ।


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज चमके के साथ हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में हवाएं आंधी में बदल गई। वही पर आंधी बारिश में खेत में पड़े गेहूं की खेप को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर विद्युत तार भी टूटकर गिर गए। आपूर्ति बाधित होने का क्रम बुद्धवार दोपहर बाद तक रहा।


अचानक आए आंधी-तूफान से विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन जहां ध्वस्त हो गई है वहीं क्षेत्र के कई फीडरों को दी जाने वाली विद्युत सप्लाई भी पूरी तरह से बाधित रही। रात नौ से दोपहर 12 बजे तक लगभग 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोग पेयजल संकट जूझते रहे। प्रचंड गर्मी के कारण लोग बेहाल होकर घरों से बाहर घूमने पर मजबूर हुए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours