तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
नाले के निर्माण के लिए विगत के वर्षों में कई बार टेंडर निकाला गया मगर कार्यस्थल की जटिलता को देख कर ठेकेदारों के द्वारा टेंडर मिलने के बाद भी हाथ खड़ा कर लिया गया । 15 वर्षो के निगम कार्यकाल में भी जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से वार्ड वाशियों की मांग और संबंधित नाला के निर्माण कार्य को भी अनदेखा किया गया । मगर जैसा कि कहावत है जहाँ चाह है वहां राह है । इस कहावत को चरितार्थ करते हुए वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती हेमलता मुखर्जी की दृण इक्षाशक्ति और नाला निर्माण की अनिवार्यता को समझते हुए पार्षद श्रीमती हेमलता मुखर्जी ने महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल जी से सलाह मशवरा एवं निवेदन कर यथाशीघ्र नाला निर्माण करवाने का निर्णय लिए ।
लगभग 12 लाख की लागत से निर्मित इस बहुप्रतीक्षित नाला निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण होने की दिशा में अग्रशर है । बहुप्रतीक्षित नाला निर्माण कार्य को पूर्ण होता देख वाशियों वाशियों में हर्ष का माहौल है ।
वार्ड वाशियों ने वार्ड पार्षद श्रीमती हेमलता मुखर्जी एवं महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल का इस कार्य के लिए अभिवादन किया ।
as


+ There are no comments
Add yours